Top 10 News
Bhiwandi Police ki Kamiyabi
Choron ko pakda maal samet
मोटरसाइकिल व मोबाइल चोरी के आठ मामले सुलझे 187,000 का चोरी का माल बरामद
भिवंडी में मोटरसाइकिल और मोबाइल चोरी की बढ़ती घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए ठाणे पुलिस आयुक्तालय के अंतर्गत वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश अनुसार अपराध शाखा द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत भिवंडी क्राइम ब्रांच यूनिट दो को बड़ी सफलता हाथ लगी है।
पुलिस ने दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर मोटरसाइकिल और मोबाइल चोरी के कुल आठ मामलों का खुलासा किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार भिवंडी क्राइम ब्रांच यूनिट दो के पुलिस हवलदार साबिर शेख और पुलिस सिपाही अमोल इंगले को मिली गुप्त सूचना तथा तकनीकी विश्लेषण के आधार पर वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक जनार्दन सोनवड़े के नेतृत्व में पुलिस उपनरीक्षक रविंद्र बी पाटिल व उनकी टीम ने कारवाई की।
इस दौरान पुलिस ने सहजल सिराज अहमद मोमिन उर्फ़ हमजा (23 वर्ष), निवासी – खान कंपाउंड मोमिनपुरा भिवंडी और मुजीब उर्फ़ अब्दुल शेख (35 वर्ष), निवासी – अमीनाबाग झोपड़ पट्टी नदीरा का भिवंडी को हिरासत में लिया।
पूछताछ और तकनीकी जांच के दौरान आरोपियों के कब्जे से दो मोटरसाइकिल और छह मोबाइल फोन बरामद किए गए। जब्त किए गए माल की कुल कीमत लगभग 1,87,000 बताई जा रही है।
इस बरामदगी के साथ पुलिस ने अलग-अलग पुलिस स्टेशनों में दर्ज कुल आठ चोरी के मामलों का खुलासा किया है। इन मामलों में भोईवाड़ा, भिवंडी शहर, भिवंडी तालुका, ठाणे ग्रामीण, निजामपुरा और शांतिनगर पुलिस स्टेशन में भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत दर्ज अपराध शामिल है।
यह कारवाही पुलिस उपायुक्त अपराध अमर सिंह जाधव और सहायक पुलिस उपायुक्त जांच एक शेखर बांगड़े के मार्गदर्शन में की गई। इस सफल अभियान में अपराध शाखा यूनिट दो भिवंडी के वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शहर में चोरी की घटनाओं पर सख्ती से नियंत्रण रखने के लिए आगे भी इसी तरह की कारवाई जारी रहेगी।
Top 10 News
13 July Top10 News | नकली ताड़ी का भंडाफोड़ | डंपिंग ग्राउंड कब हटेगा? | बदले में बर्गमैन जलाई |
Top 10 News
10 July Top10 News | TET लीक में 10 गिरफ्तार | खंडूपाड़ा में मकान गिरा | पेड़ में फंसा कंटेनर
Top 10 News
09 July Top10 News | MLA Rais Shaikh in House | Barish mei behal Bhiwandi | NDRF
-
Interviews7 months agoक्या BJP Anti Muslim है? Bhiwandi Constituency में Development हुआ के नहीं | Ex MP Shri Kapil Patil
-
Business7 months agoखरीदारी के बहाने आए चोर ने ज्वेलर्स से सोने के गहनों की ट्रे उड़ाई || घटना सीसीटीवी में कैद
-
Business7 months agoभिवंडी: काबावत ब्रूस फैक्ट्री में भीषण आग, राहत–बचाव जारी
-
Entertainment7 months agoभिवंडी की Daya Bhen || Tarak Mehta ka Ulta Chashman || KMES School
-
Entertainment7 months agoलहंगे के लिए टूट गई शादी || दुल्हन को नहीं आया पसंद
-
Interviews7 months agoआचार-संहिता से पहेले MLA Rais Shaikh ki Press Conference | Bhiwandi Election aur Demolition par bole
-
Interviews7 months agoभिवंडी में जातिवाद नहीं चलता | दलित और पिछड़े लोगों का लीडर् | Mahendra Gaikwad
-
Bhiwandi News5 months agoजन्म पत्रि बनाने के लिए बवाल | सालों साल घुमाया जाता है |एक महिला ने लगाई सबकी Class | भिवंडी पालिका
