Connect with us

Bhiwandi News

Bhiwandi में फिर Acc!dent || Cement ka truck divider par चढ़ गया

Published

on

भिवंडी शहर में एक बड़ा सड़क हादसा टल गया। नदी नाका स्थित गौसिया होटल के सामने एपीजे अब्दुल कलाम फ्लाईओवर से नीचे उतरते समय एक सीमेंट मिक्सर मशीन का ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क के बीच बने डिवाइडर पर चढ़ गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, फ्लाईओवर से उतरते वक्त चालक को डिवाइडर का सही अंदाज़ा नहीं हो सका, जिसके चलते यह दुर्घटना हुई। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

हालांकि दुर्घटना में ट्रक को भारी नुकसान पहुंचा है। डिवाइडर से टकराने के कारण ट्रक का आगे का दाहिना टायर पूरी तरह टूट गया, जिससे वाहन मौके पर ही फंस गया। घटना के बाद कुछ समय तक यातायात बाधित रहा और सड़क पर लंबा जाम लग गया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि फ्लाईओवर से उतरते समय पर्याप्त संकेतक, चेतावनी बोर्ड और स्पष्ट रोड मार्किंग नहीं होने के कारण इस तरह के हादसों की आशंका बनी रहती है। लोगों ने प्रशासन से जल्द आवश्यक सुधार करने की मांग की है।

Bhiwandi News

Bhiwandi Police ko Bombay High Court ki Taquid | पुलिस डायरी में हुई थी गडबड़ी

Published

on

Continue Reading

Bhiwandi News

भिवंडी महानगरपालिका का इंजीनियरिंग अजूबा? | रातों-रात बदला नक्शा! | भिवंडी में क्या चल रहा है

Published

on

भिवंडी के कोतवाल शाह दरगाह रोड पर गटर निर्माण कार्य को लेकर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। आरोप है कि पहले से सीधी जा रही गटर की लाइन को अचानक V-शेप में मोड़ दिया गया, जबकि इस दौरान कुछ दुकानों और दीवारों को भी तोड़ा गया। आखिर गटर का रास्ता क्यों बदला गया? किसके फायदे और किसके नुकसान का यह खेल है? देखिए The Voice News की खास ग्राउंड रिपोर्ट।

Continue Reading

Bhiwandi News

बच्चों की जान खतरे में | कभी भी गिर सकती है स्कूल की इमारत | स्कूल बना कचरे का ढेर!

Published

on

भिवंडी के कुरैश नगर, कसाईवाड़ा में महानगरपालिका की बालवाड़ी और पांचवीं कक्षा तक की स्कूल पिछले 18 से 20 सालों से बंद पड़ी है। आज यह जर्जर इमारत कचरा घर और डंपिंग ग्राउंड बन चुकी है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि अधिकारियों की तरफ से अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इलाके के लोगों ने स्कूल की मरम्मत या पुनर्निर्माण कर इसे दोबारा शुरू करने की मांग की है।

Continue Reading

Trending