Connect with us

Bhiwandi News

गुलज़ार नगर वार्ड नंबर 10 में टोरेंट पावर के ट्रांसफार्मर में लगी आग || इलाके में अफरा-तफरी

Published

on

भिवंडी के गुलजार नगर–गैबी नगर इलाके में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब अचानक एक बिजली के ट्रांसफॉर्मर में भीषण आग लग गई। आग लगने का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया है, लेकिन आग इतनी तेजी से फैली कि आसपास के लोगों में दहशत का माहौल बन गया।

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय नागरिकों ने तुरंत टोरेंट पावर को सूचित किया। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सबसे पहले बिजली की सप्लाई बंद करवाई गई, जिससे किसी बड़े हादसे की आशंका को रोका जा सका। इसके बाद मोहल्ले के लोगों ने खुद पहल करते हुए ऊपर से मिट्टी डालकर आग पर काबू पाने की कोशिश की।

स्थानीय लोगों के अनुसार ट्रांसफॉर्मर में अचानक ब्लास्ट हुआ, जिसके बाद आग ने विकराल रूप ले लिया। आग लगने के लगभग 15–20 मिनट के भीतर इलाके में हड़कंप मच गया। फायर ब्रिगेड को भी तत्काल सूचना दी गई, हालांकि आग पर काफी हद तक स्थानीय नागरिकों ने ही नियंत्रण पाया।

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि अगर समय रहते बिजली सप्लाई बंद नहीं करवाई जाती, तो आग और भी भयावह रूप ले सकती थी। फिलहाल किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है। प्रशासन और संबंधित विभाग द्वारा आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

Bhiwandi News

40 लाख की लूट का 24 घंटे में खुलासा! ठाणे क्राइम ब्रांच ने 6 आरोपियों को दबोचा

Published

on

ठाणे क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई! कल्याण पश्चिम में क्रांति फूड एजेंसी के कर्मचारी को रोककर 40 लाख रुपये की नकदी लूटने वाले गैंग का महज 24 घंटे में खुलासा किया गया। पुलिस ने मुख्य साजिशकर्ता समेत 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 36.48 लाख रुपये का माल और 2 बाइक बरामद की गई हैं।

Continue Reading

Bhiwandi News

Torrent Power को लेकर Bhiwandi में बड़ा हंगामा | महापौर से हुई मुलाकात | क्या होगा अगला कदम?

Published

on

Bhiwandi में Torrent Power को लेकर एक बार फिर माहौल गरम है। Bhiwandi Nyay Manch के प्रतिनिधिमंडल ने महापौर से मुलाकात कर आगामी महासभा में Torrent Power को लेकर प्रस्ताव रखने की मांग की। महापौर ने मामले पर कानूनी राय लेने और प्रस्ताव पर चर्चा का आश्वासन दिया।

Continue Reading

Bhiwandi News

गणपति विसर्जन से पहले कामवारी पुल की हालत खराब | अवैध पार्किंग, कैसे होगा विसर्जन?

Published

on

भिवंडी के कामवारी नदी पुराने पुल पर गणपति विसर्जन से पहले बड़ी समस्या सामने आई है। पुल पर बने बड़े-बड़े गड्ढों को रेती और पत्थरों से भरने की कोशिश की गई है, लेकिन सवाल है कि यह मरम्मत कितनी टिकाऊ होगी? वहीं पुल के किनारे अवैध पार्किंग से शाम के समय ट्रैफिक जाम की समस्या भी बढ़ रही है। आने वाले 10 दिवसीय गणपति विसर्जन को देखते हुए प्रशासन से स्थायी मरम्मत और पार्किंग पर सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है।

Continue Reading

Trending