Top 10 News

Bhiwandi Police ki Kamiyabi

Choron ko pakda maal samet

Published

on

मोटरसाइकिल व मोबाइल चोरी के आठ मामले सुलझे 187,000 का चोरी का माल बरामद

भिवंडी में मोटरसाइकिल और मोबाइल चोरी की बढ़ती घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए ठाणे पुलिस आयुक्तालय के अंतर्गत वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश अनुसार अपराध शाखा द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत भिवंडी क्राइम ब्रांच यूनिट दो को बड़ी सफलता हाथ लगी है।

पुलिस ने दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर मोटरसाइकिल और मोबाइल चोरी के कुल आठ मामलों का खुलासा किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार भिवंडी क्राइम ब्रांच यूनिट दो के पुलिस हवलदार साबिर शेख और पुलिस सिपाही अमोल इंगले को मिली गुप्त सूचना तथा तकनीकी विश्लेषण के आधार पर वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक जनार्दन सोनवड़े के नेतृत्व में पुलिस उपनरीक्षक रविंद्र बी पाटिल व उनकी टीम ने कारवाई की।

इस दौरान पुलिस ने सहजल सिराज अहमद मोमिन उर्फ़ हमजा (23 वर्ष), निवासी – खान कंपाउंड मोमिनपुरा भिवंडी और मुजीब उर्फ़ अब्दुल शेख (35 वर्ष), निवासी – अमीनाबाग झोपड़ पट्टी नदीरा का भिवंडी को हिरासत में लिया।

पूछताछ और तकनीकी जांच के दौरान आरोपियों के कब्जे से दो मोटरसाइकिल और छह मोबाइल फोन बरामद किए गए। जब्त किए गए माल की कुल कीमत लगभग 1,87,000 बताई जा रही है।

इस बरामदगी के साथ पुलिस ने अलग-अलग पुलिस स्टेशनों में दर्ज कुल आठ चोरी के मामलों का खुलासा किया है। इन मामलों में भोईवाड़ा, भिवंडी शहर, भिवंडी तालुका, ठाणे ग्रामीण, निजामपुरा और शांतिनगर पुलिस स्टेशन में भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत दर्ज अपराध शामिल है।

यह कारवाही पुलिस उपायुक्त अपराध अमर सिंह जाधव और सहायक पुलिस उपायुक्त जांच एक शेखर बांगड़े के मार्गदर्शन में की गई। इस सफल अभियान में अपराध शाखा यूनिट दो भिवंडी के वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शहर में चोरी की घटनाओं पर सख्ती से नियंत्रण रखने के लिए आगे भी इसी तरह की कारवाई जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version