Business

भिवंडी: काबावत ब्रूस फैक्ट्री में भीषण आग, राहत–बचाव जारी

Published

on

भिवंडी तालुका के कानहेर स्थित जय माता दी कंपाउंड में देर रात बड़ा हादसा हो गया। यहां कबावत ब्रूस बनाने वाली एक कंपनी में रात करीब 11:30 बजे अचानक भीषण आग भड़क उठी। आग की लपटे देखते ही आसपास के इलाके में अफरातफरी मच गई।

सूचना मिलते ही भिवंडी निजामपुर शहर महानगर पालिका की फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां और एक पानी टैंकर मौके पर पहुंच गया। दमकल कर्मी तेजी से आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटे हुए हैं।

फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। राहत की बात यह है कि घटना में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है। हालांकि फैक्ट्री में रखे कच्चे माल और सामान के खाक हो जाने की आशंका जताई जा रही है आग पर पूरी तरह नियंत्रण पाने के प्रयास जारी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version