Business

खरीदारी के बहाने आए चोर ने ज्वेलर्स से सोने के गहनों की ट्रे उड़ाई || घटना सीसीटीवी में कैद

Published

on

खरीदारी के बहाने आए चोर ने ज्वेलर्स से सोने के गहनों की ट्रे उड़ाई।
घटना सीसीटीवी में कैद।

भिवंडी शहर के नारपोली पुलिस थाना क्षेत्र में सोने के गहनों की एक चौंकाने वाली चोरी सामने आई है। नारपोली गांव इलाके में स्थित एक ज्वेलर्स दुकान में खरीदार बनकर आए अज्ञात चोर ने विश्वास में लेकर अचानक सोने के गहनों से भरी पूरी ट्रे लेकर फरार होने की घटना को अंजाम दिया।

इस मामले में दुकान मालिक बृजपाल पृथ्वीराज [संगीत] जैन की शिकायत पर नारपोली पुलिस थाने में भारतीय न्याय संहिता की धारा 305 एक के तहत मामला दर्ज किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी खरीदारी के बहाने दुकान में दाखिल हुआ और कानों के सोने के गहने दिखाने की मांग की। दुकानदार का भरोसा जीतकर गहने देखने के दौरान मौका पाकर आरोपी लगभग 400/- कीमत के सोने के गहनों से भरी ट्रे उठाकर फरार हो गया।

इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है। चोरी की पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। उसी फुटेज के आधार पर नारकोली पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। पुलिस ने नागरिकों और [संगीत] व्यापारियों से सतर्क रहने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version