Bhiwandi News
NEET विवाद में गई 21 जानों का जिम्मेदार कौन? | मयूरेश पाटिल ने सरकार से मांगा जवाब
भिवंडी के छत्रपति शिवाजी महाराज चौक पर NEET परीक्षा में कथित गड़बड़ी और सोनम वांगचुक के समर्थन में शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया गया। स्थानीय नगरसेवक मयूरेश पाटिल ने आंदोलन को समर्थन देते हुए सरकार से युवाओं और छात्रों की आवाज सुनने की अपील की। उन्होंने सवाल उठाया कि परीक्षा की अव्यवस्था से प्रभावित छात्रों और कथित मौतों की जिम्मेदारी आखिर कौन लेगा?