Connect with us

Bhiwandi News

Masjid ki Ghar aur Pani Patti Maaf | Ward no.4 mei Nagarsevak ka Tohfa | Bhiwandi Election

Published

on

भिवंडी शहर में चुनावी माहौल के बीच नेताओं और जनता के बीच सक्रियता लगातार बढ़ती नजर आ रही है। इसी कड़ी में भिवंडी महानगरपालिका के वार्ड नंबर 4, मौलाना आज़ाद नगर में एक अहम फैसला सामने आया है। यहां स्थित अमीना मस्जिद की वर्षों से बकाया प्रॉपर्टी टैक्स यानी घर पट्टी और पानी पट्टी को स्थानीय नगरसेवक अरुण राउत की पहल पर स्थायी रूप से माफ कर दिया गया है।

मस्जिद के ट्रस्टियों के लिए यह बकाया टैक्स लंबे समय से चिंता का विषय बना हुआ था। नगरसेवक अरुण राउत ने इस मुद्दे को गंभीरता से लेते हुए भिवंडी महानगरपालिका से विशेष आदेश पारित करवाया, जिसके तहत अब मस्जिद के अस्तित्व में रहने तक किसी भी प्रकार की घर पट्टी और पानी पट्टी नहीं ली जाएगी।

इसके अलावा हर वर्ष ईद-उल-अज़हा (बकरी ईद) के अवसर पर कुर्बानी सेंटर की अनुमति दिलाने में भी अरुण राउत की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। इन कार्यों से खुश होकर मौलाना आज़ाद नगर के नागरिकों और मस्जिद ट्रस्ट की ओर से ख्वाजा गरीब नवाज की छठी के अवसर पर नगरसेवक अरुण राउत का सम्मान किया गया।

मस्जिद ट्रस्ट और स्थानीय नागरिकों ने अरुण राउत द्वारा मस्जिद के दस्तावेज़ों को व्यवस्थित करने, टैक्स माफी दिलाने और धार्मिक गतिविधियों में सहयोग देने के लिए उनका आभार व्यक्त किया। साथ ही उन्होंने आने वाले चुनावों में अरुण राउत को अपना समर्थन देने की बात भी कही।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने अरुण राउत के कार्यों की सराहना करते हुए उनके लिए दुआएं कीं और कहा कि मस्जिद से जुड़ी यह राहत लंबे समय तक समाज के लिए लाभकारी साबित होगी।

Bhiwandi News

Bhiwandi Police ko Bombay High Court ki Taquid | पुलिस डायरी में हुई थी गडबड़ी

Published

on

Continue Reading

Bhiwandi News

भिवंडी महानगरपालिका का इंजीनियरिंग अजूबा? | रातों-रात बदला नक्शा! | भिवंडी में क्या चल रहा है

Published

on

भिवंडी के कोतवाल शाह दरगाह रोड पर गटर निर्माण कार्य को लेकर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। आरोप है कि पहले से सीधी जा रही गटर की लाइन को अचानक V-शेप में मोड़ दिया गया, जबकि इस दौरान कुछ दुकानों और दीवारों को भी तोड़ा गया। आखिर गटर का रास्ता क्यों बदला गया? किसके फायदे और किसके नुकसान का यह खेल है? देखिए The Voice News की खास ग्राउंड रिपोर्ट।

Continue Reading

Bhiwandi News

बच्चों की जान खतरे में | कभी भी गिर सकती है स्कूल की इमारत | स्कूल बना कचरे का ढेर!

Published

on

भिवंडी के कुरैश नगर, कसाईवाड़ा में महानगरपालिका की बालवाड़ी और पांचवीं कक्षा तक की स्कूल पिछले 18 से 20 सालों से बंद पड़ी है। आज यह जर्जर इमारत कचरा घर और डंपिंग ग्राउंड बन चुकी है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि अधिकारियों की तरफ से अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इलाके के लोगों ने स्कूल की मरम्मत या पुनर्निर्माण कर इसे दोबारा शुरू करने की मांग की है।

Continue Reading

Trending