Bhiwandi News
IIT बॉम्बे के छात्र की हॉस्टल में मौत | परीक्षा में ChatGPT इस्तेमाल के बाद क्या हुआ?
IIT बॉम्बे के Energy Science and Engineering Department के दूसरे वर्ष के BTech छात्र साहिल रविंद्र वाकोड़े की हॉस्टल रूम में मौत हो गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उसी दिन परीक्षा के दौरान साहिल को मोबाइल फोन का इस्तेमाल करते हुए पकड़ा गया था। IIT बॉम्बे के आधिकारिक बयान के अनुसार, उन्होंने प्रश्नपत्र को ChatGPT पर अपलोड कर जवाब लेने की कोशिश की थी। संस्थान का कहना है कि उनके खिलाफ कोई औपचारिक अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू नहीं की गई थी और उनसे काउंसलिंग के दौरान बात की गई थी।