Business

Dapoda warehouse में लगी भीषण आग || रखा हुआ सारा माल जलकर khaak

Published

on

भिवंडी तालुका के दापोड़ा स्थित हरिहर कॉम्प्लेक्स में रात करीब 8:30 बजे एक बड़ा हादसा सामने आया, जहां बिल्डिंग नंबर A3 की पहली मंजिल पर स्थित गाला नंबर 112, 113 और 114 में बने रेडीमेड कपड़ों के वेयरहाउस में अचानक भीषण आग लग गई। वेयरहाउस में बड़ी मात्रा में टॉवल, बेडशीट, ब्लैंकेट और अन्य तैयार कपड़ों का स्टॉक रखा हुआ था, जो आग की चपेट में आकर जलकर खाक होने की आशंका है।

आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही समय में पूरे गालों को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे परिसर में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया। दमकल कर्मियों को आग पर काबू पाने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी और आसपास के गालों को सुरक्षित करने का प्रयास जारी है।

दमकल विभाग के अनुसार, उन्हें रात 8:30 बजे कॉल मिला था और मानकोली नाका स्थित हरिहर कंपाउंड की तीन गालों में आग लगी थी। फिलहाल आग पर काफी हद तक काबू पा लिया गया है, हालांकि धुआं अभी भी मौजूद है। इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन वेयरहाउस में रखा लाखों–करोड़ों रुपये का माल जलकर नष्ट होने की संभावना जताई जा रही है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है और नुकसान का सही आकलन पंचनामा के बाद किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version