Connect with us

Bhiwandi News

भिवंडी की राजनीति में बड़ी हलचल || NCP-SP और Samajwadi का गठबंधन टूट चुका है..

Published

on

भिवंडी में आगामी महापालिका चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज़ हैं, लेकिन इसी बीच एक बड़ी राजनीतिक तस्वीर साफ़ हो गई है। राष्ट्रीयवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) और समाजवादी पार्टी के बीच गठबंधन की संभावनाओं पर अब पूरी तरह विराम लग गया है।

एनसीपी (एसपी) भिवंडी शहर जिला अध्यक्ष शोएब गुड्डू खान पिछले कई महीनों से समाजवादी पार्टी के साथ चुनावी गठबंधन की कोशिशों में जुटे हुए थे। इसका मकसद यह था कि कांग्रेस से बगावत कर एनसीपी में आए उम्मीदवारों की जीत की संभावनाएं मजबूत की जा सकें। समाजवादी पार्टी के विधायक रईस शेख का क्षेत्र में मजबूत जनाधार देखते हुए यह गठबंधन एनसीपी के लिए अहम माना जा रहा था।

इसी क्रम में रईस शेख की कई सभाओं और उद्घाटन कार्यक्रमों में एनसीपी के नगर सेवकों की मौजूदगी भी देखी गई, जिससे गठबंधन की अटकलें और तेज़ हो गई थीं। हालांकि इन तमाम प्रयासों के बावजूद समाजवादी पार्टी के महाराष्ट्र अध्यक्ष अबू आसिम आज़मी ने एनसीपी (एसपी) से गठबंधन करने से साफ इनकार कर दिया।

खबरों के मुताबिक, अबू आसिम आज़मी को मनाने के लिए मुमरा के विधायक जितेंद्र आव्हाड और एनसीपी सुप्रीमो शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले ने भी प्रयास किए, लेकिन कोई सकारात्मक नतीजा नहीं निकला। इसके साथ ही एनसीपी (एसपी) के लिए गठबंधन की आखिरी उम्मीद भी खत्म हो गई।

अब सवाल यह है कि एनसीपी (एसपी) अकेले दम पर चुनावी मैदान में उतरेगी या फिर उसके उम्मीदवार किसी अन्य राजनीतिक विकल्प की तलाश करेंगे। वहीं दूसरी ओर समाजवादी पार्टी के भीतर भी टिकट बंटवारे को लेकर असंतोष की खबरें सामने आ रही हैं। लंबे समय से पार्टी में काम कर रहे कार्यकर्ताओं और हाल ही में अन्य दलों से आए नेताओं के बीच खींचतान चुनावी समीकरणों को और रोचक बना सकती है।

आने वाले दिनों में यह देखना दिलचस्प होगा कि भिवंडी की सियासत किस करवट बैठती है और जनता किसे अपना समर्थन देती है।

Bhiwandi News

Bhiwandi Police ko Bombay High Court ki Taquid | पुलिस डायरी में हुई थी गडबड़ी

Published

on

Continue Reading

Bhiwandi News

भिवंडी महानगरपालिका का इंजीनियरिंग अजूबा? | रातों-रात बदला नक्शा! | भिवंडी में क्या चल रहा है

Published

on

भिवंडी के कोतवाल शाह दरगाह रोड पर गटर निर्माण कार्य को लेकर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। आरोप है कि पहले से सीधी जा रही गटर की लाइन को अचानक V-शेप में मोड़ दिया गया, जबकि इस दौरान कुछ दुकानों और दीवारों को भी तोड़ा गया। आखिर गटर का रास्ता क्यों बदला गया? किसके फायदे और किसके नुकसान का यह खेल है? देखिए The Voice News की खास ग्राउंड रिपोर्ट।

Continue Reading

Bhiwandi News

बच्चों की जान खतरे में | कभी भी गिर सकती है स्कूल की इमारत | स्कूल बना कचरे का ढेर!

Published

on

भिवंडी के कुरैश नगर, कसाईवाड़ा में महानगरपालिका की बालवाड़ी और पांचवीं कक्षा तक की स्कूल पिछले 18 से 20 सालों से बंद पड़ी है। आज यह जर्जर इमारत कचरा घर और डंपिंग ग्राउंड बन चुकी है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि अधिकारियों की तरफ से अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इलाके के लोगों ने स्कूल की मरम्मत या पुनर्निर्माण कर इसे दोबारा शुरू करने की मांग की है।

Continue Reading

Trending