Bhiwandi News

5 दिन बाद समुद्र किनारे मिला अबूजर का शव | परिवार को मिले ₹4 लाख | MLA Mahesh Chougule

Published

on

6 जुलाई की भारी बारिश में भिवंडी के देवनगर इलाके का 13 वर्षीय अबूजर अंसारी नाले में बह गया था। पांच दिनों की तलाश के बाद उसका शव पालघर जिले के केलवा बीच पर मिला। एनडीआरएफ, आपातकालीन टीम और स्थानीय लोगों ने लगातार तलाश की। भिवंडी पश्चिम के विधायक महेश चौगुले की मौजूदगी में प्रशासन की ओर से पीड़ित परिवार को ₹4 लाख की आर्थिक सहायता दी गई। विधायक ने मुख्यमंत्री सहायता निधि से अतिरिक्त मदद दिलाने का भी आश्वासन दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version