Bhiwandi News
18 वर्षीय अफ्फान की दर्दनाक मौत | अफ्फान की मौत का जिम्मेदार कौन? |
मुंबई-भिवंडी रोड पर मांकौली ब्रिज के पास शनिवार, 18 जुलाई 2026 की रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में 18 वर्षीय अफ्फान समान विंचू की मौत हो गई। स्थानीय लोगों का आरोप है कि सड़क के बीच रखे कंक्रीट डिवाइडर पर रेडियम स्ट्रिप या रिफ्लेक्टिव चेतावनी संकेत नहीं था, जिसके कारण वह रात में दिखाई नहीं दिया। नागरिकों ने खराब सड़क, गड्ढों और निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा इंतजामों की कमी पर सवाल उठाते हुए तत्काल बैरिकेडिंग, रिफ्लेक्टिव मार्कर और चेतावनी संकेत लगाने की मांग की है।