Bhiwandi News
17 घरों को तोड़कर रास्ता बनाया गया | बिल्डिंग पहले से धंस रही थी | लालच और समझौते में गईं 9 जानें
भिवंडी के भंडारी कंपाउंड में हुए दर्दनाक हादसे के बाद बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, बिल्डिंग के कॉलम के पास रिपेयरिंग का काम किया जा रहा था, जिसके बाद इमारत ढह गई। NDRF और TDRF को मलबे तक पहुंचाने के लिए करीब 16 से 17 घर तोड़कर रास्ता बनाया गया। अब तक 9 शव बरामद किए जा चुके हैं और सर्च ऑपरेशन जारी है। प्रशासन हादसे के कारणों की जांच कर रहा है।