Sports
संगम पाड़ा में क्रिकेट का उत्सव || SPL Season 3 का हुआ शानदार आग़ाज़!
भिवंडी के संगमपाड़ा इलाके में आमिर स्पोर्ट्स द्वारा आयोजित SPL (सीजन-3) क्रिकेट टूर्नामेंट की शानदार शुरुआत हुई। क्रिकेट प्रेमियों के बीच इस टूर्नामेंट को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। टूर्नामेंट का आयोजन आईपीएल की तर्ज पर किया गया, जिसमें सभी टीम ओनर्स ने खिलाड़ियों का ऑक्शन कर अपनी-अपनी टीमें बनाई।
इस अवसर पर समाज सेविका शमा परवीन शेख विशेष रूप से मौजूद रहीं। उन्होंने टूर्नामेंट में शामिल सभी खिलाड़ियों के लिए टी-शर्ट स्पॉन्सर की और खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए निष्पक्ष और खेल भावना के साथ खेलने की अपील की। शमा परवीन शेख ने कहा कि युवाओं को खेलों से जोड़ना बेहद ज़रूरी है, क्योंकि इससे न केवल उनकी प्रतिभा निखरती है बल्कि शहर और समाज का नाम भी रोशन होता है।
उन्होंने यह भी बताया कि आमिर स्पोर्ट्स की टीम पिछले कई वर्षों से लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है और अब तक कई टूर्नामेंट जीत चुकी है, जिससे यह टीम भिवंडी की प्रमुख क्रिकेट टीमों में शामिल हो गई है।
आयोजकों के अनुसार, SPL सीजन-3 का उद्देश्य स्थानीय युवाओं को एक बेहतर मंच प्रदान करना, खेल प्रतिभा को प्रोत्साहित करना और भिवंडी में खेल संस्कृति को मजबूत करना है। टूर्नामेंट की शुरुआत संगमपाड़ा के खेल प्रेमियों के लिए एक यादगार पल साबित हुई।