Bhiwandi News
मुम्ब्रा में दर्दनाक हादसा | 13 साल की बच्ची की दर्दनाक मौत | एक पल में गिरी गैलरी
मुम्ब्रा के सोनाजी नगर स्थित करीब 38 साल पुराने फैयाज अपार्टमेंट की दूसरी मंजिल की गैलरी और पैसेज का हिस्सा अचानक गिर गया। मलबे में छह लोग फंस गए, जिनमें से पांच को सुरक्षित बचा लिया गया। गंभीर रूप से घायल 13 वर्षीय आसमा कादर शेख की अस्पताल में मौत हो गई। हादसे के बाद स्थानीय नागरिकों ने पुरानी और जर्जर इमारतों का तत्काल ऑडिट कराने की मांग की है।