भिवंडी के वंजार पट्टी नाका स्थित मिलन पेट्रोल पंप पर 34 वर्षीय कर्मचारी राजेश अनिल शुक्ला की मौत के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों पर मारपीट और घटना के बाद सबूत छिपाने के आरोप हैं। तीनों आरोपियों को आज कोर्ट में पेश किया गया।