भिवंडी में Torrent Power के खिलाफ बढ़ती नाराज़गी के बीच सांसद सुरेश म्हात्रे ‘बाल्या मामा’ ने ठाणे जिलाधिकारी से मुलाकात की। बिजली ग्राहकों की समस्याओं और कंपनी की मंजूरी रद्द करने की मांग पर चर्चा हुई। अब प्रशासन क्या फैसला लेता है, इस पर सबकी नजर है।