Bhiwandi News
भिवंडी में दर्दनाक हादसा! 5वीं मंज़िल से लिफ्ट के गड्ढे में गिरी महिला
भिवंडी के रोशन बाग इलाके में अल मोइन अस्पताल के पास स्थित राबिया अपार्टमेंट में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। 54–55 वर्षीय महिला की लिफ्ट के गड्ढे में गिरने से मौत हो गई। महिला रात से लापता बताई जा रही थी और सुबह उनका शव लिफ्ट एरिया में मिला। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। आखिर महिला लिफ्ट के गड्ढे तक कैसे पहुंचीं? क्या सुरक्षा में लापरवाही हुई? जांच के बाद ही पूरी सच्चाई सामने आएगी।