Bhiwandi News
भिवंडी में छात्रों का बड़ा प्रदर्शन | मेडिकल छात्रा का चौंकाने वाला खुलासा
भिवंडी के छत्रपति शिवाजी महाराज चौक पर टीम भिवंडी रक्षक द्वारा छात्रों के समर्थन में विरोध प्रदर्शन किया गया। तेज बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में छात्र न्याय की मांग को लेकर सड़कों पर उतरे। प्रदर्शन में शामिल मेडिकल छात्रा प्राची गायकवाड़ ने परीक्षा, रीवैल्यूएशन, अतिरिक्त फीस और विद्यार्थियों की मानसिक स्थिति को लेकर गंभीर आरोप लगाए। छात्रा ने बताया कि परीक्षा परिणाम के बाद वह डिप्रेशन में चली गई और उसका इलाज चल रहा है। प्रदर्शनकारियों ने सोनम वांगचुक के साथ दिल्ली में किए गए कथित व्यवहार का भी विरोध किया।