भिवंडी के खांडू पाड़ा स्थित अंसार मोहल्ला मार्केट में अतिक्रमण हटाने पहुंची महानगरपालिका की टीम और दुकानदारों के बीच झड़प हो गई। विवाद के बाद स्थिति को नियंत्रित किया गया और मछली-चिकन की अवैध दुकानों व ठेलों पर कार्रवाई की गई। साथ ही आरबी कॉलेज में नए शैक्षणिक वर्ष के लिए एडमिशन शुरू हो गए हैं।