Bhiwandi News
भिवंडी को 10 नई ST बसें! | लेकिन सड़कों का क्या? जनता ने उठाया बड़ा सवाल! | नई बसों में CCTV
भिवंडी को राज्य सरकार की ओर से विधायक महेश चौघुले के प्रयासों से 10 नई एसटी बसों की सौगात मिली है। इनमें से पांच बसें भिवंडी पहुंच चुकी हैं, जिनका रिबन काटकर उद्घाटन किया गया। नई बसों में यात्रियों की सुरक्षा के लिए अंदर और बाहर CCTV कैमरे लगाए गए हैं। इस मौके पर संतोष शेट्टी और सुभाष माने ने सरकार तथा विधायक महेश चौघुले का आभार जताया। साथ ही उन्होंने भिवंडी की खराब सड़कों और गड्ढों पर सवाल उठाते हुए प्रशासन से जल्द बेहतर सड़कें बनाने की मांग की। नेताओं ने दावा किया कि भिवंडी में करीब ₹14 करोड़ की लागत से आधुनिक बस स्टैंड बनाया जाएगा, जो एयरपोर्ट जैसा दिखाई देगा। आखिर नई बसों, आधुनिक बस स्टैंड और खराब सड़कों को लेकर क्या कहा गया? देखिए हमारी खास रिपोर्ट।