Bhiwandi News
भिवंडी के खंडूपाड़ा में मकान गिरा | बड़ा हादसा टला | क्या और घर भी खतरे में?
भिवंडी के खंडूपाड़ा इलाके में एक मंजिला मकान का आगे का हिस्सा अचानक गिर गया। घटना में एक व्यक्ति को मामूली चोट आई है, जबकि किसी बड़ी जनहानि की खबर नहीं है। महापालिका की टीम ने इलाके की जांच कर बैरिकेडिंग शुरू कर दी है और पास के मकानों में रहने वाले लोगों को सुरक्षा के मद्देनजर घर खाली करने के निर्देश दिए हैं।