Bhiwandi News
भिवंडी की खदान में मिला 20 वर्षीय युवक का शव | 6 दिन तक तलाशता रहा परिवार
भिवंडी के अंजूर फाटक स्थित खदान में 6 दिन से लापता 20 वर्षीय युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। युवक के लापता होने के बाद परिवार लगातार उसकी तलाश कर रहा था और पुलिस में गुमशुदगी की शिकायत भी दर्ज कराई गई थी। शव मिलने के बाद परिवार में मातम का माहौल है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और मौत के कारणों का पता लगाया जा रहा है।