Bhiwandi News
भिवंडी का विकास या बिल्डरों को फायदा? | भिवंडी में ‘विकास पुरुष’ पर गंभीर आरोप
भिवंडी में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान स्थानीय नेताओं ने शहर के पुराने DP Plan में कम्युनिटी सेंटर, पार्किंग, गार्डन और अन्य सार्वजनिक सुविधाओं के लिए आरक्षित चार जमीनों को हटाने की कोशिश का आरोप लगाया। नेताओं का दावा है कि यह बदलाव कुछ बिल्डरों को फायदा पहुंचाने के लिए किया जा रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री से सभी आरक्षण कायम रखने तथा जमीन पर मेडिकल, इंजीनियरिंग या डिग्री कॉलेज बनाने की मांग की है। वीडियो में लगाए गए आरोप संबंधित वक्ताओं के हैं।