Bhiwandi News

बॉयफ्रेंड का कत्ल कर बोरे में भरी लाश | हत्या के बाद महिला कोलकाता क्यों भागी?

Published

on

कल्याण के मलंग रोड स्थित नीलकंठ सोसाइटी के एक बंद फ्लैट के बाथरूम से बोरे में भरी एक व्यक्ति की सड़ी-गली लाश मिलने से सनसनी फैल गई। मानपाड़ा पुलिस के मुताबिक, मृतक की हत्या सिर पर धारदार हथियार से हमला करके किए जाने की आशंका है। आरोप है कि हत्या के बाद महिला मित्र ने शव को बोरे में भरकर बाथरूम में रखा और शव को जल्दी सड़ाने तथा सबूत मिटाने के इरादे से नल खुला छोड़ दिया। मामले में उस समय चौंकाने वाला मोड़ आया, जब कथित आरोपी महिला ने मकान मालिक को वॉइस नोट भेजकर बाथरूम में शव होने की जानकारी दी। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर फरार महिला की तलाश शुरू कर दी है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम कोलकाता रवाना की गई है। मृतक की पहचान, हत्या की असली वजह और घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच जारी है। नोट: मामले में लगाए गए आरोप पुलिस जांच के अधीन हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version