Bhiwandi News
बाल्या मामा की मांग पर बड़ा एक्शन | मुंबई-बड़ौदा एक्सप्रेसवे पर बड़ा अपडेट
मुंबई-बड़ौदा एक्सप्रेस हाईवे के मौजे लामज इलाके में एंट्री और एग्जिट मार्ग के लिए पहले मंजूर ₹135 करोड़ के फंड को बढ़ाकर ₹186 करोड़ करने का प्रस्ताव अंतिम चरण में पहुंच गया है। सांसद सुरेश म्हात्रे उर्फ बाल्या मामा ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर इस मांग को प्रमुखता से रखा। संबंधित फाइल अब मंत्रिमंडल की मंजूरी के लिए पेश की गई है।