भिवंडी में भारी बारिश के दौरान अलग-अलग घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो गई। महाणा कॉलोनी निवासी आतिफ इरफान शेख की नदी में डूबने से जान चली गई। विधायक महेश चौगुले ने परिवार से मुलाकात कर चार लाख रुपये की सहायता राशि का चेक सौंपा और मुख्यमंत्री सहायता योजना से अतिरिक्त मदद दिलाने का भरोसा दिया।