Bhiwandi News

“देश में तानाशाही है?” | भिवंडी कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन | प्रांत अधिकारी को ज्ञापन

Published

on

दिल्ली में छात्रों के आंदोलन और कथित पुलिस कार्रवाई के विरोध में भिवंडी कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे, मामले की जांच और छात्रों की मांगों पर कार्रवाई की मांग करते हुए प्रांत अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान राहुल गांधी के समर्थन और केंद्र सरकार के विरोध में जोरदार नारेबाजी हुई। वहीं, आंदोलन में भिवंडी महानगरपालिका के कांग्रेस नगरसेवकों और स्थानीय वरिष्ठ नेताओं की गैरमौजूदगी को लेकर भी सवाल उठाए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version