Bhiwandi News
तुलसी नगर में जर्जर बिल्डिंग का स्लैब गिरा! बाल-बाल बची जान | बिल्डिंग नंबर 106 पर होगा Demolition
भिवंडी के तुलसी नगर में बिल्डिंग नंबर 106 का स्लैब अचानक गिरने से हड़कंप मच गया। राहत की बात है कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, हालांकि मलबे में एक दोपहिया वाहन दब गया। खोनी ग्राम पंचायत के सरपंच अल्ताफ बाली ने मौके का जायजा लिया और बताया कि इमारत को पिछले तीन वर्षों से खाली करने के नोटिस दिए जा रहे थे। अब बचे हुए लोगों को तत्काल घर खाली करने के निर्देश दिए गए हैं और जल्द ही इमारत के डेमोलिशन की कार्रवाई शुरू की जाएगी।