Bhiwandi News
डंपिंग ग्राउंड से बाजार तक सड़ा सामान? | भिवंडी में सेहत से खिलवाड़ का आरोप |
भिवंडी के गायत्री नगर स्थित डंपिंग ग्राउंड में एक्सपायरी खाद्य सामग्री और सड़े-गले फल-सब्जियां खुले में फेंके जाने का मामला सामने आया है। स्थानीय नगरसेवक रोहिदास वाघमारे का आरोप है कि कचरा बीनने वाले लोग इन्हें उठाकर कम कीमत पर दोबारा बाजार में बेच रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद संबंधित टीम ने कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपों की आधिकारिक जांच जारी है।