भिवंडी के निबावली फाटा के पास किराने का सामान लेकर पोगांव स्थित Amazon वेयरहाउस जा रहे एक टेम्पो में अचानक भीषण आग लग गई। ड्राइवर सद्दाम हुसैन चाय पीने के लिए नीचे उतरा था, तभी टेम्पो में आग भड़क उठी। शुरुआती तौर पर शॉर्ट सर्किट को आग की वजह माना जा रहा है। हादसे में कोई घायल नहीं हुआ।