Bhiwandi News
जंतर-मंतर पहुंचे सांसद सांसद Balya mama | छात्रों के भविष्य से खिलवाड़?
दिल्ली के जंतर-मंतर पर NEET पेपर लीक मामले के विरोध में पिछले 24 दिनों से आमरण अनशन और शांतिपूर्ण आंदोलन जारी है। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर महिलाओं, विद्यार्थियों और अनशनकारियों के साथ बल प्रयोग करने का आरोप लगाया है। आंदोलन को समर्थन देने भिवंडी लोकसभा सांसद सुरेश म्हात्रे उर्फ बाल्यामामा जंतर-मंतर पहुंचे। उन्होंने छात्रों की मांगें सुनीं और कहा कि शांतिपूर्ण आंदोलन करना प्रत्येक नागरिक का संवैधानिक अधिकार है। सांसद के संबोधन के दौरान “इंकलाब जिंदाबाद” और “भारत माता की जय” के नारों से पूरा परिसर गूंज उठा।