Bhiwandi News
चलती ट्रेन से महिला और 2 बच्चे गायब? | आखिरी कॉल के बाद फोन बंद | प्रयागराज CCTV में भी नहीं मिले |
आजमगढ़ से भिवंडी आ रही आयशा शेख और उनके दो बच्चे 11 जुलाई से लापता हैं। परिवार के अनुसार आखिरी बातचीत सतना के पास हुई थी, जिसके बाद मोबाइल बंद हो गया। सहयात्रियों ने उनके प्रयागराज में उतरने की बात कही, लेकिन परिवार का दावा है कि CCTV जांच में वे दिखाई नहीं दिए। पुलिस और परिवार उनकी तलाश कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर उनके मिलने की खबर को परिवार ने अफवाह बताया है।