Bhiwandi News
गणेशपुरी में 4 भैंसों की मौत! नदी में अवैध जाल बना मौत का जाल? किसान ने मांगा न्याय
भिवंडी ग्रामीण के गणेशपुरी इलाके से बेहद गंभीर मामला सामने आया है। किसान यश पाटिल के अनुसार 17 सितंबर को नदी में लगाए गए जाल में फंसकर उनकी 4 भैंसों की मौत हो गई। परिवार की रोजी-रोटी इन्हीं भैंसों के दूध पर निर्भर थी। किसान का आरोप है कि नदी में बनाया गया अस्थायी पुल और लगाया गया जाल अवैध है और शिकायत के बाद भी पुलिस व राजस्व विभाग के बीच कार्रवाई को लेकर टालमटोल हो रही है। किसान परिवार ने प्रशासन से नुकसान की भरपाई और मामले में कार्रवाई की मांग की है।