Bhiwandi News
गड्ढे ने ली महिला की जान | ट्रक ने महिला को कुचला | आखिर कब जागेगा प्रशासन?
ठाणे-भिवंडी मार्ग पर राहनाल गांव के पास पानी से भरे जानलेवा गड्ढे के कारण दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। स्कूटी फिसलने से सड़क पर गिरी 46 वर्षीय सुनीता पाल को पीछे से आ रहे ट्रक ने कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में उनके पति घायल हुए हैं। इस घटना के बाद सवाल उठ रहा है—आखिर खराब सड़कों और जानलेवा गड्ढों की जिम्मेदारी कौन लेगा?