Bhiwandi News
गटर के पानी से गुजरा जनाजा | 5 साल से डूबी कनेरी रोड | प्रशासन कब जागेगा?
भिवंडी के वार्ड नंबर 8 स्थित कनेरी रोड की बदहाल स्थिति ने प्रशासन के कामकाज पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। बारिश के दौरान सड़क गटर के गंदे पानी में डूब जाती है। हालात इतने खराब हैं कि सोनापुर कब्रिस्तान ले जाए जा रहे एक जनाजे को भी इसी गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ा।
स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले पांच वर्षों से हर बारिश में यही स्थिति बनती है। सड़क के दोनों ओर खुले और टूटे गटर हैं, बड़े-बड़े गड्ढे हैं और हजारों स्कूली बच्चे रोज इसी रास्ते से गुजरते हैं। एक छोटा टेम्पो सड़क और गटर का फर्क समझ न पाने के कारण पलट भी चुका है। सवाल है—क्या किसी बड़े हादसे के बाद ही महानगरपालिका जागेगी?
Location: Kaneri Road, Ward No. 8, Near Sonapur Kabristan, Bhiwandi