Bhiwandi News
खाड़ीपार में Toppers का भव्य सम्मान | अल्ताफ बाली ने बढ़ाया बच्चों का हौसला
खाड़ीपार-खोणी ग्राम पंचायत में 10वीं और 12वीं में 75 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल करने वाले 39 विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। सरपंच अल्ताफ बाली और उनकी टीम द्वारा लगातार चौथे साल आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों को पुरस्कार, नकद राशि और उपहार दिए गए। शिक्षकों और अतिथियों ने दूसरे जनप्रतिनिधियों से भी शिक्षा के क्षेत्र में ऐसी पहल करने की अपील की।