Bhiwandi News
अस्पताल पहुंचने से पहले सड़क पर हुई डिलीवरी | भिवंडी के जानलेवा गड्ढों का जिम्मेदार कौन?
भिवंडी के नारपोली इलाके की एक गर्भवती महिला को प्रसव पीड़ा के बाद आईजीएम अस्पताल ले जाया जा रहा था। परिवार का आरोप है कि कल्याण रोड के गहरे गड्ढों, खराब सड़क और ट्रैफिक के कारण अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में महिला की डिलीवरी हो गई। सवाल है कि इस गंभीर लापरवाही की जिम्मेदारी महानगरपालिका, ठेकेदार, सिटी इंजीनियर या स्थानीय जनप्रतिनिधियों में से कौन लेगा?