भिवंडी के अमजदिया रोड पर अधूरे और ऊबड़-खाबड़ सड़क निर्माण के चलते एक ट्रक पलट गया। ड्राइवर के मुताबिक सड़क की ऊंच-नीच के कारण हादसा हुआ। स्थानीय लोगों का दावा है कि यहां पहले भी गाड़ियां पलट चुकी हैं और करीब डेढ़ से दो महीने से सड़क का काम अधूरा पड़ा है। आखिर इस लापरवाही की जिम्मेदारी किसकी है?