Bhiwandi News

अचार संहिता लागू होने के बाद Mahada Colony में Road का काम | Mahapalika के अधिकारियों ने कराया बंद

Published

on

आज सुबह करीब 5:45 बजे नगर पालिका को शिकायत मिली कि एक ठेकेदार बिना स्पष्ट वर्क ऑर्डर के सड़क पर काम कर रहा है। सूचना मिलते ही प्रभाग-5 और प्रभाग-1 की टीम तथा फ्लाइंग स्क्वॉड मौके पर पहुंची। अधिकारियों के पहुंचने से पहले ही ठेकेदार और मजदूर मौके से फरार हो गए। फिलहाल मौके पर पंचनामा किया जा रहा है और जांच के बाद दोषियों पर मामला दर्ज किया जाएगा।

नगर पालिका अधिकारियों ने बताया कि यह जांच की जा रही है कि सड़क कार्य के लिए नगर पालिका की अनुमति थी या नहीं। यदि अनुमति नहीं पाई गई तो इसे आचार संहिता का उल्लंघन माना जाएगा। सिटी इंजीनियर से इस संबंध में जानकारी मांगी गई है।

वहीं स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यह कार्य नगर पालिका द्वारा नहीं बल्कि मोहल्ले के लोगों ने आपसी चंदा इकट्ठा कर करवाया था, क्योंकि सड़क की खराब हालत के कारण वाहन फिसलने और महिलाओं के गिरने जैसी घटनाएं हो रही थीं। उनका दावा है कि यह कोई डामर या आरसीसी सड़क नहीं, बल्कि सिर्फ रास्ते की अस्थायी मरम्मत थी ताकि आने-जाने में परेशानी न हो।

स्थानीय लोगों ने यह भी आरोप लगाया कि चुनाव के समय लंबे समय से लंबित सड़क निर्माण की अनदेखी की गई, जिससे मजबूर होकर उन्होंने अपने पैसों से मरम्मत करवाई। फिलहाल प्रशासन मामले की जांच कर रहा है और अनुमति से जुड़ी स्थिति स्पष्ट होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version