Connect with us

Entertainment

40 साल से अकेली रह रही सुशांत सिंह राजपूत की ऑनस्क्रीन मां, 80 की उम्र में भी कर रही काम, बोलीं- मर गई तो क्या किसी को पता चलेगा

Published

on

टीवी की मशहूर एक्ट्रेस उषा नाडकर्णी, जिन्हें पवित्र रिश्ता की उषा ताई के नाम से हर घर में जाना जाता है, आज 80 साल की उम्र में भी लगातार काम कर रही हैं।

लेकिन उनकी ज़िंदगी का एक ऐसा पहलू भी है, जिसने लोगों को भावुक कर दिया।

एक इंटरव्यू में उषा नाडकर्णी ने बताया कि वह साल 1987 से अकेली रह रही हैं। उन्होंने कहा कि वह अपने पति से कई साल पहले अलग हो गई थीं, लेकिन आज भी उनके मन में किसी के लिए कोई कड़वाहट नहीं है।

उषा ने यह भी बताया कि उनका एक बेटा है, जो विदेश में रहता है। काम की व्यस्तता की वजह से उन्होंने बेटे की परवरिश अपनी मां के साथ करवाई।

उन्होंने कहा कि शुरुआत में अकेले रहने से डर लगता था। रात में घर लौटते समय वह सिक्योरिटी गार्ड से दरवाज़े तक छोड़ने के लिए कहती थीं। लेकिन समय के साथ उन्होंने अकेले रहना सीख लिया।

उषा की एक बात हर किसी को सोचने पर मजबूर कर देती है। उन्होंने कहा, “कभी-कभी सोचती हूं, अगर मेरी मौत हो गई तो क्या किसी को पता चलेगा? शायद पड़ोसी तब दरवाज़ा खटखटाएंगे, जब मैं उसे नहीं खोलूंगी।”

80 साल की उम्र में भी उषा नाडकर्णी का हौसला और आत्मनिर्भरता कई लोगों के लिए एक बड़ी प्रेरणा है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Entertainment

23 साल पुराना ये सुपरहिट गाना, KK-कविता-श्रेया की आवाज और ऐश्वर्या-माधुरी की जुगलबंदी ने बनाया था यादगार

Published

on

23 साल पुराना ये गाना आज भी है सुपरहिट, ऐश्वर्या-माधुरी की जुगलबंदी ने जीता था दिल

साल 2002 में आई संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘देवदास’ का सुपरहिट गाना ‘डोला रे डोला’ आज भी दर्शकों को खूब पसंद आता है। इस गाने में पहली बार ऐश्वर्या राय और माधुरी दीक्षित की शानदार डांस जुगलबंदी देखने को मिली थी।

गाने को कविता कृष्णमूर्ति, श्रेया घोषाल और केके ने अपनी आवाज दी थी। तीनों की सुरीली आवाजों ने इस गाने को और भी खास बना दिया। बंगाली संस्कृति, दुर्गा पूजा का माहौल, लाल-सफेद साड़ियां और भव्य सेट इसकी खूबसूरती में चार चांद लगाते हैं।

दुर्गा पूजा के माहौल में दिखी पारो और चंद्रमुखी की जुगलबंदी

फिल्म में यह गाना पारो यानी ऐश्वर्या राय और चंद्रमुखी यानी माधुरी दीक्षित पर फिल्माया गया था। दोनों का शानदार डांस और स्क्रीन प्रेजेंस दर्शकों के बीच खूब पसंद किया गया। गाने में बंगाली संस्कृति और पारंपरिक अंदाज की खूबसूरत झलक देखने को मिलती है।

तीन मशहूर आवाजों ने बनाया यादगार

‘डोला रे डोला’ की खासियत इसकी गायकी भी है। कविता कृष्णमूर्ति, श्रेया घोषाल और केके की आवाज ने गाने में अलग ही मिठास घोल दी। संगीत इस्माइल दरबार ने दिया था, जबकि इसके बोल नुसरत बद्र ने लिखे थे।

सरोज खान को मिला नेशनल अवॉर्ड

इस गाने की कोरियोग्राफी मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान ने की थी। ऐश्वर्या राय और माधुरी दीक्षित के डांस को बेहद खूबसूरती से पेश किया गया। सरोज खान की शानदार कोरियोग्राफी को खूब सराहा गया और उन्हें इस गाने के लिए बेस्ट कोरियोग्राफी का नेशनल फिल्म अवॉर्ड भी मिला।

आज भी ‘डोला रे डोला’ बॉलीवुड के सबसे यादगार और शानदार डांस गानों में शामिल है।

Continue Reading

Entertainment

27 करोड़ का घाटा, फिर भी वरुण धवन ने एक बार नहीं पूछा, प्रोड्यूसर का छलका दर्द

Published

on

प्रोड्यूसर वासू भगनानी ने कहा कुली नंबर वन के फ्लॉप होने पर 27 करोड़ के घाटे के बाद वरुण धवन पर फर्क नहीं पड़ा.

प्रोड्यूसर वासू भगनानी , जिनका इन दिनों डेविड धवन के साथ लीगल क्लैश चल रहा है. उन्होंने कहा कि 2020 में कुली नंबर वन के कोलाब्रेशन के घाटे में जाने के बाद वरुण धवन ने उनसे बात तक नहीं की. प्रोड्यूसर ने धवन और म्यूजिक लेबल टिप्स के साथ लीगल बैटल के बीच वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस की. जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि बिहार के कटिहार में वाशु भगनानी द्वारा दायर मुकदमा किया गया, जो वरुण धवन अभिनीत आगामी बॉलीवुड फिल्म है जवानी तो इश्क होना है पर केंद्रित है. वाशु भगनानी ने बीवी नंबर 1 जैसी पुरानी हिट फिल्मों से जुड़ी बौद्धिक संपदा के अनधिकृत उपयोग का आरोप लगाते हुए टिप्स इंडस्ट्रीज और संबंधित पक्षों के खिलाफ मुकदमा दायर किया. 

वासू भगनानी ने कहा- रिश्तों में थोड़ी कड़वाहट आ गई है

वासू भगनानी ने मीडिया से कहा, “सच कहूं तो इस केस के बाद सभी रिश्तों में थोड़ी कड़वाहट आ गई है. वैसे भी वरुण (धवन) ने पिछले 2 सालों में मुझे कभी फोन नहीं किया. हमने 2020 में ‘कुली नंबर 1′ बनाई थी, जिसमें हमें 27 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ. उन्होंने कभी यह पूछने की भी जहमत नहीं उठाई कि मैं कैसा हूं. अगर वह रिश्ता बनाए रखता है तो ठीक है. अगर नहीं तो भी ठीक है. उनके साथ रहने की वजह से मुझे बहुत पैसों का नुकसान हुआ. वह मेरे बच्चे जैसा है और बच्चे गलतियां करते ही हैं. पिता और बेटे का रिश्ता है, तो ऐसा ही सही.”

वरुण धवन को लेकर कही ये बात

आगे उन्होंने कहा, “मेरा दिल टूट गया है. इस दुनिया में मुझे किसी से डर नहीं लगता. यहां तक कि अपने पिता से भी नहीं. मुझे इस बात पर गर्व है कि मैंने कभी किसी के साथ कुछ गलत नहीं किया. लेकिन मैं टूट गया हूं, क्योंकि इतना सब करने के बाद भी, वे मुझे ही चोर और बेवकूफ साबित कर रहे हैं. वरुण धवन ये बातें कह रहे हैं. डेविड जी ये बातें कह रहे हैं. रमेश जी भी. इसकी कोई जरूरत नहीं थी.”

बिना इजाजत गाना किया इस्तेमाल

बिना इजाजत गाना इस्तेमाल करने पर वासू भगनानी ने कहा, मेरे पास आते और कहते वासू मैं ये गाना करना है. मेरा बेटा है. आप कैसे वही गाना दूसरे प्रोड्यूसर के साथ शूट कर सकते हो. इस इंडस्ट्री में कोई नैतिकता है? हमारे रिश्ते इतने अच्छे थे. मैं तो अब भी कह रहा हूं कि उन्हें इसी कॉल पर बुला लो. मैं 10 मिनट में मामला सुलझा दूंगा. लेकिन अगर वे ऐसा नहीं चाहते तो यह कैसे सुलझ सकता है? 3 दिन पहले तक तो वे इतने आत्मविश्वास से भरे थे कि, ‘वाशु हमारा क्या बिगाड़ सकता है?'”

वरुण धवन की फिल्म का ट्रेलर लॉन्च हुआ कैंसल

है जवानी तो इश्क होना ही का अचानक ट्रेलर लॉन्च इवेंट कैंसल होने पर वासू भगनानी ने रिएक्शन दिया और कहा, “उन्होंने इसलिए कैंसल कर दिया क्योंकि उन्हें ‘कोर्ट की अवमानना’ के बारे में पता था. अब वो पटना कोर्ट में जाकर केस दायर कर आए हैं. उन्हें बहुत अच्छी तरह पता था कि अगर कुछ भी हुआ तो वह कोर्ट की अवमानना ​​मानी जाएगी. लेकिन उन्होंने इसे एक ‘तकनीकी गड़बड़ी’ का बहाना बनाकर टाल दिया. उस समय, हम वीडियो Shemaroo, Ultra और दूसरे लोगों को देते थे. और ऑडियो हम Tips और Venus को देते थे. लेकिन मैं सिर्फ Tips को देता था. मेरे विज़ुअल्स हटाओ, मेरे साथ कोई डील करो, या फिर मुझसे इजाजत लो. मैं बस इतनी ही मांग कर रहा हूं. आप किसी दूसरे प्रोड्यूसर के लिए वही गाने दोबारा कैसे शूट कर सकते हैं? इस इंडस्ट्री में कुछ तो नैतिकता होनी चाहिए.” 

Continue Reading

Entertainment

Eating Competition || Food Fastival

Published

on

फूड ईटिंग कंपटीशन ने शहरवासियों का खासा ध्यान आकर्षित किया। इस अनोखे और मनोरंजक आयोजन में बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, वहीं मौके पर मौजूद दर्शकों ने पूरे जोश के साथ प्रतियोगिता का आनंद लिया।

कार्यक्रम के दौरान मंच से एंकर लगातार प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाते रहे। सीमित समय में ज्यादा से ज्यादा खाना खाने की चुनौती के कारण मुकाबला काफी रोमांचक रहा। प्रतियोगिता की खास बात यह रही कि प्रतिभागियों को बिना पानी पिए खाना पूरा करना था, जिससे प्रतिस्पर्धा और भी कठिन हो गई।

आखिरी मिनटों में बढ़ा रोमांच

जैसे-जैसे समय समाप्ति की ओर बढ़ा, मुकाबला और कड़ा होता चला गया। दर्शकों की तालियों और हौसला-अफजाई के बीच प्रतिभागियों ने पूरी ताकत के साथ चुनौती का सामना किया। कार्यक्रम स्थल पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे, वहीं कुछ दर्शकों ने लाइव स्क्रीन के जरिए भी मुकाबला देखा।

विजेताओं को मिले आकर्षक इनाम

प्रतियोगिता के अंत में विजेताओं की घोषणा की गई। आयोजकों द्वारा विजेताओं को ट्रॉफी, सर्टिफिकेट और विभिन्न स्पॉन्सर्स की ओर से आकर्षक गिफ्ट हैंपर और वाउचर्स प्रदान किए गए। सभी प्रतिभागियों की खेल भावना और उत्साह की सराहना की गई।

मनोरंजन के साथ सामाजिक जुड़ाव

यह आयोजन न सिर्फ मनोरंजन का माध्यम बना, बल्कि स्थानीय लोगों को एक मंच पर जोड़ने में भी सफल रहा। न्यूज़ चैनल की इस पहल को दर्शकों ने सराहा और भविष्य में ऐसे और आयोजनों की उम्मीद जताई।

Continue Reading

Trending