Connect with us

Bhiwandi News

पिंपळनेर में जमीन पर कब्जे की कोशिश ? | मालिक परिवार ने लगाए गंभीर आरोप

Published

on

मुंबई-नाशिक महामार्ग के करीब स्थित पिंपळनेर और पिंपलास ग्राम पंचायत की सीमा पर जमीन विवाद का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि यहां एक गुंठा जमीन पर भराव और मिट्टी डालने का काम जारी है, जिसे लेकर विवाद बढ़ गया है। स्थानीय लोगों के अनुसार यह जमीन पुराने सर्वे नंबर 157 और नए सर्वे नंबर 68 से जुड़ी हुई है। मौके पर बड़ी मात्रा में मिट्टी दिखाई दे रही है, जिस पर जमीन मालिक सुरेखा अनंत सुतार ने आपत्ति जताई है।

सुरेखा सुतार और उनके परिवार का आरोप है कि कुछ लोग जबरन जमीन पर कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि संबंधित प्रॉपर्टी के प्रोप्रायटर द्वारा बिना अनुमति के जमीन पर काम कराया जा रहा है। विरोध के बाद मामला और गरमा गया, जिसके चलते सुतार परिवार ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और पुलिस प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।

इस पूरे मामले को लेकर सुरेखा सुतार के सुपुत्र मंदार सुतार ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि परिवार कई वर्षों से इस जमीन का मालिक है और अब अवैध तरीके से कब्जा करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल इस जमीन विवाद को लेकर इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है और स्थानीय लोग प्रशासन की कार्रवाई का इंतजार कर रहे हैं।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Bhiwandi News

40 लाख की लूट का 24 घंटे में खुलासा! ठाणे क्राइम ब्रांच ने 6 आरोपियों को दबोचा

Published

on

ठाणे क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई! कल्याण पश्चिम में क्रांति फूड एजेंसी के कर्मचारी को रोककर 40 लाख रुपये की नकदी लूटने वाले गैंग का महज 24 घंटे में खुलासा किया गया। पुलिस ने मुख्य साजिशकर्ता समेत 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 36.48 लाख रुपये का माल और 2 बाइक बरामद की गई हैं।

Continue Reading

Bhiwandi News

Torrent Power को लेकर Bhiwandi में बड़ा हंगामा | महापौर से हुई मुलाकात | क्या होगा अगला कदम?

Published

on

Bhiwandi में Torrent Power को लेकर एक बार फिर माहौल गरम है। Bhiwandi Nyay Manch के प्रतिनिधिमंडल ने महापौर से मुलाकात कर आगामी महासभा में Torrent Power को लेकर प्रस्ताव रखने की मांग की। महापौर ने मामले पर कानूनी राय लेने और प्रस्ताव पर चर्चा का आश्वासन दिया।

Continue Reading

Bhiwandi News

गणपति विसर्जन से पहले कामवारी पुल की हालत खराब | अवैध पार्किंग, कैसे होगा विसर्जन?

Published

on

भिवंडी के कामवारी नदी पुराने पुल पर गणपति विसर्जन से पहले बड़ी समस्या सामने आई है। पुल पर बने बड़े-बड़े गड्ढों को रेती और पत्थरों से भरने की कोशिश की गई है, लेकिन सवाल है कि यह मरम्मत कितनी टिकाऊ होगी? वहीं पुल के किनारे अवैध पार्किंग से शाम के समय ट्रैफिक जाम की समस्या भी बढ़ रही है। आने वाले 10 दिवसीय गणपति विसर्जन को देखते हुए प्रशासन से स्थायी मरम्मत और पार्किंग पर सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है।

Continue Reading

Trending