Interviews
भिवंडी को मिलेगा मेडिकल कॉलेज?
बाल्या मामा ने CM फडणवीस के सामने रखीं बड़ी मांगें!
महाराष्ट्र राज्य के मुख्यमंत्री Devendra Fadnavis साहब से भिवंडी के सांसद Suresh Mhatre उर्फ बाल्या मामा ने कल सदिच्छा मुलाकात कर विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। इस दौरान वराळदेवी तालाब के सुशोभीकरण और विकास के लिए आवश्यक निधि में से 20 प्रतिशत निधि राज्य सरकार की ओर से उपलब्ध कराने की मांग उठाई गई। साथ ही भिवंडी लोकसभा क्षेत्र की सभी स्कूलों को ‘स्मार्ट स्कूल’ बनाने, शिक्षकों के रिक्त पदों को तत्काल भरने तथा जर्जर स्कूलों के मरम्मत कार्यों में तेजी लाने की मांग भी की गई। बढ़ती जनसंख्या और स्वास्थ्य सेवाओं की जरूरत को देखते हुए भिवंडी में अत्याधुनिक मेडिकल कॉलेज स्थापित करने का मुद्दा भी प्रमुखता से रखा गया। इसके अलावा विरार-अलीबाग कॉरिडोर परियोजना से प्रभावित किसानों को उनकी जमीन का उचित और बढ़ा हुआ मुआवजा देने के लिए सरकार से सकारात्मक निर्णय लेने की मांग की गई। वहीं भिवंडी शहर की बढ़ती आबादी को ध्यान में रखते हुए घन कचरा व्यवस्थापन (Solid Waste Management) फेज-1 परियोजना के लिए लगभग 500 करोड़ रुपये की आवश्यकता बताते हुए राज्य सरकार से आर्थिक सहायता और आवश्यक निधि उपलब्ध कराने की मांग भी की गई। भिवंडी लोकसभा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास और नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए लगातार प्रयास जारी रखने तथा जनता के हर मुद्दे पर शासन स्तर पर फॉलोअप करते रहने का विश्वास व्यक्त किया गया।
Interviews
BJP Uttari Bharti Maidan mei | Bhiwandi Election mei nazar aayega naya Josh
भिवंडी में भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा की कार्यकारिणी की घोषणा की गई, जिसमें 150 से अधिक पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं। नेताओं ने दावा किया कि इस संगठनात्मक मजबूती से आने वाले नगर निगम चुनाव में भाजपा को बड़ा फायदा होगा और पार्टी का ही महापौर बनेगा। कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने प्रभागों में भाजपा उम्मीदवारों के लिए पूरी मेहनत से काम करने का संकल्प लिया।
नेतृत्व ने साफ किया कि टिकट वितरण धर्म या क्षेत्र के आधार पर नहीं, बल्कि पिछले 5 साल के काम, ग्राउंड लेवल पर सक्रियता और सर्वे रिपोर्ट के आधार पर होगा। केवल चुनाव के समय सक्रिय होने वालों को टिकट नहीं दिया जाएगा। उत्तर भारतीय समाज की भूमिका को अहम बताते हुए कहा गया कि भिवंडी की राजनीति में उनका योगदान निर्णायक रहा है और आगे भी रहेगा।
इस दौरान यह भी कहा गया कि जो सक्षम और जीतने की क्षमता रखने वाले नेता दूसरी पार्टियों से आकर भाजपा को मजबूत करते हैं, उनका स्वागत किया जाएगा, लेकिन पुराने और मेहनती कार्यकर्ताओं की अनदेखी नहीं होगी। आने वाले चुनावों के लिए उत्तर भारतीय मोर्चा को बड़ी जिम्मेदारी दी जाएगी, जिसे पूरी निष्ठा और 100% परिणाम के साथ निभाने का भरोसा दिलाया गया।
Interviews
आचार-संहिता से पहेले MLA Rais Shaikh ki Press Conference | Bhiwandi Election aur Demolition par bole
समाजवादी पार्टी के विधायक रईस शेख ने आचार संहिता लागू होने से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भिवंडी में चल रहे विकास कार्यों, आगामी चुनाव और डिमोलिशन से जुड़े मुद्दों पर स्थिति स्पष्ट की। उन्होंने बताया कि स्टेट इलेक्शन कमीशन की संभावित घोषणा के चलते लगभग ₹20.27 करोड़ के विकास कार्यों के उद्घाटन को औपचारिक रूप से अनाउंस किया जा रहा है।
रईस शेख ने कहा कि अलग-अलग स्रोतों—जैसे DPDC, PWD, MMRDA और राज्य बजट—से फंड लाकर सड़कों, ड्रेनेज, पाइपलाइन, स्कूलों, हेल्थ सुविधाओं और कंटेनर डिस्पेंसरी जैसे कई प्रोजेक्ट पूरे किए गए हैं और आगे भी काम जारी रहेगा। 100 फीट रोड को लेकर फैलाई जा रही अफवाहों को खारिज करते हुए उन्होंने स्पष्ट किया कि केवल मौजूदा सड़क का सुधार होगा, किसी भी घर या संरचना को नुकसान नहीं पहुंचाया जाएगा।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में हैवी व्हीकल्स, प्रदूषण, साइजिंग यूनिट्स, मेट्रो लाइन-5, और डिमोलिशन व मुआवज़े जैसे मुद्दों पर भी सवाल-जवाब हुए। विधायक ने भरोसा दिलाया कि प्रभावित लोगों को उचित मुआवज़ा, पुनर्वास और वैकल्पिक व्यवस्था दी जाएगी तथा भिवंडी में विकास की रफ्तार आगे भी जारी रहेगी।
Interviews
Bhiwandi Election – वार्ड नंबर 8 में कॉंग्रेस की धूम || मीटिंग में हजारों की संख्या
भिवंडी महानगरपालिका चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज़ हो चुकी हैं। तारीखों के ऐलान के साथ ही सभी प्रमुख दल अपने-अपने पैनल और उम्मीदवारों को लेकर रणनीति बनाने में जुट गए हैं। इसी कड़ी में वार्ड नंबर 8 में कांग्रेस पार्टी की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया।
यह बैठक आदिल मैरिज हॉल में आयोजित की गई, जिसमें बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने शिरकत की। बैठक का आयोजन सलीम चौधरी की ओर से किया गया, जिन्होंने वार्ड नंबर 8 से चुनाव लड़ने की अपनी दावेदारी पेश की। उनके साथ तीन अन्य संभावित उम्मीदवार भी मौजूद रहे, जिससे एक संभावित पैनल की झलक देखने को मिली।
🗳️ पैनल पर अभी फैसला नहीं, प्रक्रिया जारी
बैठक के दौरान यह स्पष्ट किया गया कि फिलहाल पैनल का अंतिम चयन नहीं हुआ है। कांग्रेस पार्टी की ओर से सभी औपचारिक प्रक्रियाएं पूरी की जा रही हैं और पार्टी नेतृत्व के फैसले के बाद ही अंतिम घोषणा की जाएगी।
नेताओं ने दोहराया कि पार्टी का जो भी निर्णय होगा, उसे सभी स्वीकार करेंगे।
🏛️ कांग्रेस पूरी ताकत से उतरेगी चुनाव मैदान में
द वॉइस न्यूज़ से बातचीत करते हुए कांग्रेस नेताओं ने कहा कि पार्टी इस चुनाव में पूरी मजबूती के साथ उतरेगी। बैठक में उमड़ी भीड़ और कार्यकर्ताओं का जोश इस बात का संकेत है कि पार्टी के प्रति लोगों में उत्साह बना हुआ है।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि पार्टी राहुल गांधी की अगुवाई में फिरकापरस्ती के खिलाफ लड़ाई लड़ रही है और जनता का समर्थन लगातार मिल रहा है। उन्होंने हाल ही में हुए नेशनल हेराल्ड मामले का जिक्र करते हुए कहा कि ईडी द्वारा सोनिया गांधी और राहुल गांधी से लंबी पूछताछ के बावजूद कोर्ट के फैसले में उन्हें क्लीन चिट मिली, जिससे यह साफ होता है कि आरोप निराधार थे।
👥 नई पीढ़ी के नेतृत्व पर जोर
बैठक में यह भी कहा गया कि कांग्रेस पार्टी में दूसरी पीढ़ी के नेतृत्व को आगे लाने की सख्त जरूरत है। युवा नेताओं और कार्यकर्ताओं में जोश देखने को मिल रहा है, जो पार्टी के भविष्य के लिए सकारात्मक संकेत है।
❗ टिकट को लेकर स्पष्ट संदेश
नेताओं ने साफ कहा कि कांग्रेस पार्टी में टिकट किसी का भी पक्का नहीं होता, जब तक पार्टी की ओर से आधिकारिक घोषणा न हो जाए। अंतिम निर्णय पूरी प्रक्रिया और पार्टी नेतृत्व के विचार-विमर्श के बाद ही लिया जाएगा।
-
Interviews5 months agoक्या BJP Anti Muslim है? Bhiwandi Constituency में Development हुआ के नहीं | Ex MP Shri Kapil Patil
-
Business5 months agoखरीदारी के बहाने आए चोर ने ज्वेलर्स से सोने के गहनों की ट्रे उड़ाई || घटना सीसीटीवी में कैद
-
Business5 months agoभिवंडी: काबावत ब्रूस फैक्ट्री में भीषण आग, राहत–बचाव जारी
-
Entertainment5 months agoभिवंडी की Daya Bhen || Tarak Mehta ka Ulta Chashman || KMES School
-
Entertainment5 months agoलहंगे के लिए टूट गई शादी || दुल्हन को नहीं आया पसंद
-
Interviews5 months agoआचार-संहिता से पहेले MLA Rais Shaikh ki Press Conference | Bhiwandi Election aur Demolition par bole
-
Interviews5 months agoभिवंडी में जातिवाद नहीं चलता | दलित और पिछड़े लोगों का लीडर् | Mahendra Gaikwad
-
Bhiwandi News5 months agoभिवंडी की राजनीति में बड़ी हलचल || NCP-SP और Samajwadi का गठबंधन टूट चुका है..
