कमिश्नर ऑफिस को ताला लगाने की चेतावनी | गणपति से पहले सुधरें भिवंडी की सड़कें
भिवंडी की बदहाल सड़कों को लेकर NCP अजित दादा पवार गुट के जिला अध्यक्ष प्रवीण पाटिल ने प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। गणपति और आने वाले त्योहारों से पहले सड़कें दुरुस्त नहीं हुईं तो बड़े आंदोलन की चेतावनी दी गई है। प्रवीण पाटिल ने महापालिका प्रशासन और कमिश्नर पर गंभीर सवाल उठाते हुए कहा कि अगर खराब सड़कों की वजह से गणपति मंडल या आम नागरिकों के साथ कोई हादसा हुआ तो जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। वीडियो में देखिए प्रवीण पाटिल ने प्रशासन को क्या अल्टीमेटम दिया।