Uncategorized
मुंबई एयरपोर्ट पर यात्री के पास मिले 29 दुर्लभ विदेशी जीव, बैंकॉक से लौटा था
मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कस्टम अधिकारियों ने बैंकॉक से लौट रहे एक यात्री को 29 दुर्लभ विदेशी जंगली जीवों के साथ गिरफ्तार किया. इनमें गिब्बन, पाइथन और इगुआना जैसे जीव शामिल हैं. मामले की जांच जारी है. अधिकारियों का कहना है कि जहां से इन वन्यजीवों की तस्करी की गई, वहीं इन्हें वापस भेजा जाएगा.
Uncategorized
'मुझे चुनें या अभिषेक को', कल्याण बनर्जी का ममता बनर्जी को अल्टीमेटम
बंगाल में टीएमसी में बगावत अब चरम पर पहुंच गई है. सीनियर नेता कल्याण बनर्जी ने भी अभिषेक बनर्जी के खिलाफ विरोध की आवाज बुलंद कर दी है. आजतक से खास बातचीत में कल्याण बनर्जी के दौरान उन्होंने पार्टी के प्रति नाराजगी जाहिर की. उन्होंने कहा कि ‘ममता को मुझे या अभिषेक में से एक को चुनना होगा’. देखें…
Uncategorized
न मुंबई न बेंगलुरु… भारत का ये शहर सैलरी बढ़ाने की लिस्ट में है सबसे आगे
फाइनेंशियल ईयर 2027 में चेन्नई में कर्मचारियों की सैलरी सबसे तेजी से बढ़ने की उम्मीद है. यहां औसतन 9.7% सैलरी वृद्धि का अनुमान है, जो बेंगलुरु और मुंबई जैसे बड़े शहरों से भी ज्यादा है. इसके अलावा पुणे, हैदराबाद, अहमदाबाद, विशाखापत्तनम और नागपुर जैसे शहरों में भी सैलरी तेजी से बढ़ सकती है. इसकी वजह है इलेक्ट्रिक वाहन (EV), इंफ्रास्ट्रक्चर, हेल्थकेयर और औद्योगिक क्षेत्रों में बढ़ता निवेश है.
Uncategorized
मुंब्रा-शिलफाटा में आग का तांडव
काले धुएं से ढका आसमान | ट्रैफिक हुआ ठप
मुंब्रा के पास शिलफाटा स्थित टायर गोदाम में भीषण आग, आसमान तक उठा धुएं का गुबार, ट्रैफिक जाम
ठाणे के मुंब्रा के पास शिलफाटा इलाके में स्थित एक टायर गोदाम में भीषण आग लगने की घटना सामने आई है। आग इतनी भयावह बताई जा रही है कि मौके से उठ रहा काले धुएं का गुबार आसमान तक पहुंचता दिखाई दे रहा है, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की तीन गाड़ियां तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना की गईं। दमकल कर्मी आग पर काबू पाने के प्रयास में जुटे हुए हैं। टायर गोदाम में आग लगने के कारण घना काला धुआं तेजी से फैल रहा है, जिससे आसपास के क्षेत्रों में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
घटना के चलते शिलफाटा मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं और ट्रैफिक जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई है। पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंचकर यातायात व्यवस्था संभालने में जुटी हुई है।
फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। किसी के हताहत होने की जानकारी अभी सामने नहीं आई है। दमकल विभाग द्वारा आग बुझाने का कार्य जारी है।
-
Interviews6 months agoक्या BJP Anti Muslim है? Bhiwandi Constituency में Development हुआ के नहीं | Ex MP Shri Kapil Patil
-
Business6 months agoखरीदारी के बहाने आए चोर ने ज्वेलर्स से सोने के गहनों की ट्रे उड़ाई || घटना सीसीटीवी में कैद
-
Business6 months agoभिवंडी: काबावत ब्रूस फैक्ट्री में भीषण आग, राहत–बचाव जारी
-
Entertainment6 months agoभिवंडी की Daya Bhen || Tarak Mehta ka Ulta Chashman || KMES School
-
Interviews6 months agoआचार-संहिता से पहेले MLA Rais Shaikh ki Press Conference | Bhiwandi Election aur Demolition par bole
-
Entertainment6 months agoलहंगे के लिए टूट गई शादी || दुल्हन को नहीं आया पसंद
-
Interviews6 months agoभिवंडी में जातिवाद नहीं चलता | दलित और पिछड़े लोगों का लीडर् | Mahendra Gaikwad
-
Sports6 months agoछोटे छोटे बच्चों ने बनाए खूबसूरत किले | किला स्पर्धा में 100 से ज्यादा Participants | Santosh Shetty
